1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू यादव के बेटे तेज प्रताप कार एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप कार एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

 Reported By: IANS
 Published : May 31, 2019 04:32 pm IST,  Updated : May 31, 2019 04:32 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी शुक्रवार को राजधानी पटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप को इस हादसे में पैर में चोट आई है।

तेज प्रताप यादव की कार...- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी शुक्रवार को राजधानी पटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप को इस हादसे में पैर में चोट आई है। जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, "राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव अपने सरकारी आवास से एक अन्य सहयोगी के साथ कार पर सवार होकर पार्टी कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में पटना स्थित ईको पार्क के पास तेज प्रताप की कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

राजद के एक नेता ने बताया कि इस हादसे में तेज प्रताप के पैर में चोट आई हैं जबकि उनके साथ उनकी कार में सवार सहयोगी को गंभीर चोट लगी है। तेजप्रताप का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। दूसरी कार में सवार चार लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इको पार्क वाला क्षेत्र राजधानी में अतिव्यस्तम इलाकों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत