1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक हल के पक्ष में हैं महबूबा मुफ्ती

कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक हल के पक्ष में हैं महबूबा मुफ्ती

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2018 06:42 am IST,  Updated : Sep 06, 2018 06:42 am IST

कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान की पुरजोर वकालत करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की समर्थक रही है।

PDP, Mehbooba Mufti, Kashmir issue- India TV Hindi
PDP Chief Mehbooba Mufti bats for political solution to Kashmir issue Image Source : @MEHBOOBAMUFTI

जम्मू (जम्मू-कश्मीर): कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान की पुरजोर वकालत करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की समर्थक रही है। पुंछ जिले में लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक समाधान की सख्त जरूरत है। 

हम हमेशा बातचीत और मेल-मिलाप के पक्ष में है। हम चाहते हैं कि कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत-पाकिस्तान बातचीत करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को प्राप्त विशेष दर्जे की रक्षा करना उनकी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत