1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में युवक की मौत के बाद स्कूल, कॉलेज बंद

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में युवक की मौत के बाद स्कूल, कॉलेज बंद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 12:28 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को एहतियात के तौर पर कॉलेजों और माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखा गया है।

Jammu and Kashmir, Pulwama- India TV Hindi
Schools, colleges closed in Jammu and Kashmir's Pulwama

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को एहतियात के तौर पर कॉलेजों और माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखा गया है। गुसू गांव में सोमवार को सुरक्षाबलों की प्रदर्शनकारियों और पथराव कर रहे लोगों के साथ झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में 26 वर्षीय फयाज अहमद वानी की मौत हो गई थी

युवक की मौत होने की खबर फैलने के साथ ही दक्षिण कश्मीर के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। प्रशासन ने श्रीनगर और पुलवामा जिले के बीच रेल सेवाओं को रद्द करने के भी आदेश दिए हैं। घाटी में अन्य जगहों पर विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत