1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणेश पूजा के पावन मौके पर शराब पीकर हुड़दंग, गुजरात में शराबबंदी के बावजूद सूरत से आया ये वीडियो

गणेश पूजा के पावन मौके पर शराब पीकर हुड़दंग, गुजरात में शराबबंदी के बावजूद सूरत से आया ये वीडियो

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Sep 03, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 04:25 pm IST

वीडियो से साफ हो रहा है कि भगवान गणेश की स्थापना के मौके पर कुछ भक्तों ने न सिर्फ मर्यादा को तोड़ा है बल्कि गुजरात में कानून को भी तोड़ा है

People drink and dance on auspicious occasion of Ganesh Pooja in Surat Gujarat- India TV Hindi
People drink and dance on auspicious occasion of Ganesh Pooja in Surat Gujarat Image Source : INDIA TV

सूरत। एक तरफ जहां पूरा देश गणेश पूजा में मग्न है वहीं कुछ ऐसे सिरफिरे भी हैं जो गणेश पूजा के दौरान असमाजिक काम करने से नहीं चूकते। ऐसी ही एक घटना गुजरात में सूरत के गोडवाल क्षेत्र से सामने आई है जहां गणेश पूजा के पंडाल में कई लोग शराब पीकर फिल्मी गानों पर नाचते हुए नजर आए। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गणेश प्रतिमा के सामने शराब पीकर नाचते हुए लोग साफ नजर आ रहे हैं। 

वीडियो से साफ हो रहा है कि भगवान गणेश की स्थापना के मौके पर कुछ भक्तों ने न सिर्फ मर्यादा को तोड़ा है बल्कि गुजरात में कानून को भी तोड़ा है। 

गणेश पूजा में शराब का सेवन करना वैसे ही समाज में अच्छा नहीं माना जाता और ऊपर से गुजरात ऐसा राज्य है जहां लंबे समय से शराबबंदी लागू है। ऐसे में सूरत में गणेश पंडाल में प्रतिमा के सामने शराब पीकर नाचना न सिर्फ एक असमाजिक काम है बल्कि कानूनी रूप से भी यह एक अपराध है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत