1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना संकट के कारण इस साल भारत से हज के लिए नहीं जाएंगे लोग: मुख्तार अब्बास नकवी

कोरोना संकट के कारण इस साल भारत से हज के लिए नहीं जाएंगे लोग: मुख्तार अब्बास नकवी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 12:19 pm IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के संकट के कारण इस बार भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया गया है।

कोरोना संकट के कारण इस साल भारत से हज के लिए नहीं जाएंगे लोग: मुख्तार अब्बास नकवी- India TV Hindi
कोरोना संकट के कारण इस साल भारत से हज के लिए नहीं जाएंगे लोग: मुख्तार अब्बास नकवी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के संकट के कारण इस बार भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया गया है। नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कल रात सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए।'' 

नकवी ने कहा कि हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हज यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा। सभी चयनित 230000 लोगों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों को पैसे वापस किए जाएंगे। 

भारतीय हज कमेटी ने पिछले दिनों एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं। 

सऊदी अरब में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तथा वहां की सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि हज के लिए दूसरे देशों से लोग नहीं आएंगे। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत