1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यहां बुलेट मोटरसाइकल सवारी नहीं संवारती है भाग्य

यहां बुलेट मोटरसाइकल सवारी नहीं संवारती है भाग्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Feb 13, 2016 04:13 pm IST

नई दिल्ली: अगर हम बात करे राजस्थान की तो हमें यहां पर हर कदम पर कुछ नया और रोचक देखने को मिलता है, जो हर यात्री को आकर्षित करता है। यूं तो राजस्थान की बहुत

bullet baba- India TV Hindi
bullet baba

नई दिल्ली: अगर हम बात करे राजस्थान की तो हमें यहां पर हर कदम पर कुछ नया और रोचक देखने को मिलता है, जो हर यात्री को आकर्षित करता है। यूं तो राजस्थान की बहुत सी चीजें और किस्से मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बुलेट मोटर साइकिल की ना केवल पूजा होती है बल्कि यहां बुलेट मोटर सायकिल का मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर में ओम बना बुलेट मोटर साइकिल के साथ विराजते हैं।

इन बाबा के बारे में एक कहानी प्रचलित है। एक बार ओम बना अपनी बुलेट मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे तभी जोधपुर और नागौर के बीच उनका एक्सीडेंट हो गया और वहीं उनकी मृत्यु हो गई। जब पुलिस उस बुलेट मोटर साइकिल को थाने में लाई तो मोटर साइकिल खुद व खुद एक्सीडेंट वाली जगह वापस पहुंच गई। तभी से लोगों ने उस स्थान पर एक मंदिर बनवा दिया और बाकायदा पूजा करनी शुरू कर दी।

इस स्थान को बुलेट वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है लोग कहते हैं कि मृत्यु के बाद भी ओम बना लोगों की मदद करते रहते हैं, इस स्थान पर यात्री आते हैं और ओम बना के साथ बुलेट मोटर साइकिल की भी पूजा करते हैं। ओम बना का यह मंदिर जोधपुर के पास पाली जिले के चोटिल्ला गांव में स्थित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत