1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांवड़ यात्रा के लिए नहीं देनी चाहिए अनुमति, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा

कांवड़ यात्रा के लिए नहीं देनी चाहिए अनुमति, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2021 11:42 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 11:44 am IST

इस साल की कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है और केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर कहा है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने कांवड़ यात्रा की अनुमति का विरोध किया है।

कांवड़ यात्रा के लिए...- India TV Hindi
कांवड़ यात्रा के लिए नहीं देनी चाहिए अनुमति, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा Image Source : PTI (FILE PHOTO)

नई दिल्ली: इस साल की कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है और केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर कहा है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने कांवड़ यात्रा की अनुमति का विरोध किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को अनुमति दी हुई है जबकि उत्तराखंड सरकार ने यात्रा रद्द कर दी है। यूपी सरकार की अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था और आज कांवड़ यात्रा पर सुनवाई हुई है। कोर्ट ने यूपी सरकार को पुनर्विचार करने को कहा है। कांवड़ यात्रा पर अब सोमवार को फैसला आएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को भी कांवड़ यात्रा की अनुमति को लेकर नोटिस भेजा हुआ है। इस मामले में हो रही सुनवाई के दौरान थोड़ी देर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष सामने आ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत