1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: रास्ता ना देने पर युवक की पिटाई और हवाई फायरिंग करने के आरोप में बीजेपी नेता के दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

कश्मीर: रास्ता ना देने पर युवक की पिटाई और हवाई फायरिंग करने के आरोप में बीजेपी नेता के दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2018 06:24 pm IST,  Updated : May 01, 2018 08:50 pm IST

लिस ने बताया कि जिस युवक की गार्ड्स ने पिटाई की है वो भी एक दूसरे बीजेपी नेता मोहम्मद सलीम का बेटा है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

जम्मू और कश्मीर में बीजेपी नेता के दो निजी सुरक्षा गार्ड को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दोनों गार्ड्स पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और हवा में फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार रात को करीब 9 बजे बीजेपी एमएलसी सोफी यूसुफ की सुरक्षा में लगे दो निजी गार्ड्स ने अमीर सलीम नाम के आमदी की हाइवे पर रास्ता ना देने के कारण पिटाई कर दी।

सड़क पर हो रही इस मारपीट को देखने के लिए वहीं लोकल लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने जब गार्ड्स को पकड़ने की कोशिश की तो गार्डस ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। दोनों गार्डस इस समय पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया कि जिस युवक की गार्ड्स ने पिटाई की है वो भी एक दूसरे बीजेपी नेता मोहम्मद सलीम का बेटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत