1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेटा इंडिया प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को शादी के तोहफ़े में देगा सांड

पेटा इंडिया प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को शादी के तोहफ़े में देगा सांड

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2018 10:39 am IST,  Updated : May 19, 2018 10:39 am IST

आज प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी होने जा रही है और पेटा इंडिया उन्हें एक नायाब तोहफ़ा देने जा रहा है. ये तोहफ़ा है सांड जिसका नाम मेरी है. अभी ये महाराष्ट्र में रह रहा है लेकिन जल्द ही उसका ब्रिटेन हो जाएगा. 

Prince Harry, Meghan- India TV Hindi
Prince Harry, Meghan

नयी दिल्ली: आज प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी होने जा रही है और पेटा इंडिया उन्हें एक नायाब तोहफ़ा देने जा रहा है. ये तोहफ़ा है सांड जिसका नाम मेरी है. अभी ये महाराष्ट्र में रह रहा है लेकिन जल्द ही उसका ब्रिटेन हो जाएगा. 

ये सांड सालों तक वज़न ढोहता रहा था और ज़ख़्मी हो गया था. तभी जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था पेटा ने उसे छुड़ाया और उसकी देखभाल की. उस समय मेरी की गरदन पर गहरा ज़ख़्म था. दरअसल मेरी इंग्लैड नहीं जाएगा बल्कि फ़्रेम में जड़ी उसकी तस्वीर तोहफ़े के रुप में भेजी जाएगी. 

पेटा के अनुसार रॉयल जोड़ी को शादी के मौक़े पर कई तरह के तोहफ़े मिलेंगे लेकिन उनका तोहफ़ा नायाब होगा. ये अब अपनी जिंदगी के बाक़ी दिन आराम से महाराष्ट्र में गुज़ारेगा.

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल पशु प्रेमी हैं और मेघन जानवरों की खाल से बने वस्त्र भी नहीं पहनतीं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत