1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: पीटर मुखर्जी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया

शीना मर्डर केस: पीटर मुखर्जी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2015 12:54 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 12:58 pm IST

नई दिल्ली: पीटर मुखर्जी को शीना बोरा हत्याकांड में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मुख्यालय लाया गया। पीटर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया

पीटर मुखर्जी को...- India TV Hindi
पीटर मुखर्जी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया

नई दिल्ली: पीटर मुखर्जी को शीना बोरा हत्याकांड में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मुख्यालय लाया गया। पीटर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

CBI का मानना है कि पीटर को शीना की हत्या की जानकारी थी। सीबीआई ने पीटर पर हत्या और शव को ठिकाने लगाने की बात छिपाने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की विशेष टीम पीटर को मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली लेकर आई।

इस मामले का खुलासा होने के बाद अगस्त में पीटर की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था।

इंद्राणी पर अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना(24) की हत्या करने का आरोप है। इंद्राणी का ड्राइवर श्याम राय भी जेल में है।

मुंबई के पास एक जंगल में शीना बोरा के शव के अवशेषों की बरामदी के 3 महीने बाद पीटर को गिरफ्तारी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत