1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 3.96 और डीजल 2.37 रुपये महंगा हुआ

पेट्रोल 3.96 और डीजल 2.37 रुपये महंगा हुआ

 Written By: Agency
 Published : May 01, 2015 08:52 am IST,  Updated : May 01, 2015 12:05 pm IST

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 2.37 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। यह बढोतरी गुरुवार आधी रात

पेट्रोल 3.96 और डीजल 2.37...- India TV Hindi
पेट्रोल 3.96 और डीजल 2.37 रुपये महंगा हुआ

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 2.37 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। यह बढोतरी गुरुवार आधी रात से लागू हुई हैं।

इससे पहले पेट्रोल व डीजल के दाम में दो बार कमी की गई थी। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार इस बढोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम मौजूदा 59.20 रुपये से बढ़कर 63.16 रुपये प्रति लीटर, डीजल के दाम 47.20 रुपये से बढकर 49.57 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो अप्रैल व 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में क्रमश: 49 पैसे व 80 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में क्रमश: 1.12 रुपये व 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

अगस्त से फरवरी के दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर दस कटौतियों में 17.11 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई, जबकि अक्टूबर से फरवरी के दौरान डीजल के दाम में छह कटौतियों में कुल मिलाकर 12.96 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई।

इसके बाद 16 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 0.82 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 0.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। एक मार्च को दाम फिर बढ़े।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की एक व 16 तारीख को पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत