1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में पेट्रोल के दाम 90 रुपये/लीटर, दिल्ली में भी टूटा रिकॉर्ड

मुंबई में पेट्रोल के दाम 90 रुपये/लीटर, दिल्ली में भी टूटा रिकॉर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2018 08:07 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 08:07 am IST

सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के आंकड़े को पार कर गईं। यहां पेट्रोल के दाम 11 पैसे की बढ़ोतरी के बाद सोमवार को 90.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए।

fuel price- India TV Hindi
fuel price

नई दिल्ली: सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के आंकड़े को पार कर गईं। यहां पेट्रोल के दाम 11 पैसे की बढ़ोतरी के बाद सोमवार को 90.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। वहीं दिल्‍ली में भी सोमवार को पेट्रोल के दामों में 11 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'इस बारे में लगभग सहमति बन चुकी है और सब कुछ उसके मुताबिक हुआ तो मंगलवार को वैट कटौती का ऐलान हो सकता है।' (राफेल सौदे की स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर सीवीसी से मिलेगी कांग्रेस )

उन्होंने कहा कि चूंकि वैट दरों को लेकर पड़ोसी यूपी और हरियाणा सहित कई उत्तरी राज्यों में तीन साल पहले सहमति बनी थी कि रेट एक समान रखना है। किसी भी एक राज्य में कम या ज्यादा रेट से राजस्व असंतुलन पैदा होता है।

फिलहाल दिल्ली, यूपी, हरियाणा में पेट्रोल पर करीब 27% और डीजल पर 17% की दर से वैट लगता है। अगर दोनों पर रेट 3-4 पर्सेंट तक घटे तो कीमतें 2 रुपये तक कम हो जाएंगी। पंजाब में डीजल पर रेट तो इतना ही है, लेकिन पेट्रोल पर 35% है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत