1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जीएसटी बैठक में पेट्रोल, डीजल पर नहीं हुई चर्चा: वित्तमंत्री अरुण जेटली

जीएसटी बैठक में पेट्रोल, डीजल पर नहीं हुई चर्चा: वित्तमंत्री अरुण जेटली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 07:17 pm IST

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को उन सवालों को टाल दिया जो पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी करने के लिए कच्चे तेल के आयात पर कर कटौती पर विचार करने को लेकर पूछा गया था।

जीएसटी, पेट्रोल, डीजल, अरुण जेटली- India TV Hindi
जीएसटी बैठक में पेट्रोल, डीजल पर नहीं हुई चर्चा: अरुण जेटली Image Source : PTI

नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को उन सवालों को टाल दिया जो पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी करने के लिए कच्चे तेल के आयात पर कर कटौती पर विचार करने को लेकर पूछा गया था। जेटली से पूछा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के लिए क्या सरकार कच्चे तेल पर कर कटौती करने पर विचार कर रही है। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले करीब एक महीने से रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू रही हैं। जेटली वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक के बाद मीडिया को बैठक की जानकारी दे रहे थे। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार किया गया तो उन्होंने कहा, "यह एजेंडा में नहीं था।"

कांग्रेस समेत राजनीतिक दल पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उनपर लगने वाले करों में कमी हो, जिसके फलस्वरूप लोगों को पंप पर कम दर पर तेल मिलेगा। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि गैर-जरूरी वस्तुओं का आयात कम करने और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश में पेट्रोल और डीजल की खपत करना भी चालू खाता घाटा कम करने के लिए की जा रही पूरी कवायद का हिस्सा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत