1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 1.06 रुपये और डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

पेट्रोल 1.06 रुपये और डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 08:53 am IST,  Updated : May 01, 2016 08:53 am IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.06 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 2.94 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो गई है।

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.06 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 2.94 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो गई है।

तेल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 62.19 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो अब तक 61.13 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह से डीजल भी अब 50.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जिसके लिए अभी तक आप 48.01 रुपये चुकाते थे।

इससे पहले तेल की कीमतों में बदलाव 15 अप्रैल को हुआ था, तब पेट्रोल 0.74 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था और डीजल की कीमतों में भी 1.30 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। जबकि मार्च में डीजल की कीमतें बढ़ी थीं।

सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 1 और 15 तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। यह समीक्षा कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट से प्रभावित होती है। शुक्रवार को ही दुनियाभर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

इसके अलावा शुक्रवार को डॉलर की कीमत भी 66.33 रुपये पर आ गई। रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे का सुधार देखा गया।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें इस प्रकार होंगी

पेट्रोल

महानगर..................पुरानी दर.................नई दर (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली.......................61.13..................62.19
कोलकाता..................64.9०..................65.73
मुंबई........................65.63..................66.71
चेन्नई.......................60.58..................61.64

डीजल
महानगर............पुरानी दरें.............नई दरें
दिल्ली...............48.01................50.95
कोलकाता..........50.48................52.97
मुंबई.................53.49................56.61
चेन्नई................48.76................51.78

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत