1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, माने जाते हैं पीएम मोदी के संकटमोचन

पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, माने जाते हैं पीएम मोदी के संकटमोचन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2019 09:19 pm IST,  Updated : May 30, 2019 09:19 pm IST

नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पीयूष गोयल वित्त और रेल जैसे महत्वपूर्ण संभाल चुके हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय नेताओं में से एक माना जाता है।

PIYUSH GOYAL- India TV Hindi
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पीयूष गोयल ने संभाले कई महत्वपूर्ण मंत्रालय Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीयूष गोयल को फिर जगह मिली है। पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पीयूष गोयल वित्त और रेल जैसे महत्वपूर्ण संभाल चुके हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय नेताओं में से एक माना जाता है।

पीयूष गोयल ने पिता वेद प्रकाश गोयल भी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा थे। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री बनाए गए। उनकी माताजी भाजपा से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। आपको बता दें कि पीयूष गोयल ने चार्टेड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की है। वो भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पीयूष गोयल फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत