
प्रणब मुखर्जी के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और कई बार जेल गए-
प्रणब मुखर्जी का जन्म 1935 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मिराती गांव में हुआ था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और कई बार जेल गए थे। मुखर्जी ने कोलकाता विश्वविद्यालय से इतिहास, राजनीति विज्ञान में मास्टर्स डिग्री और कानून की डिग्री हासिल की। 1969 में राजनीति में आने के पहले उन्होंने एक कॉलेज में शिक्षक की भूमिका निभाई।
देश की बुनियादी समस्या गरीबी है, कुछ और नहीं-
उनसे पूछा गया कि वह किशोरावस्था की समस्याओं से किस तरह उबरे। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की बुनियादी समस्या गरीबी है, कुछ और नहीं। एक छात्र ने पूछा कि क्या उनके माता-पिता कहते थे कि अगर वह अपने संगीत के शौक के पीछे पड़े रहेंगे तो उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहा, "हां, यह कुछ हद तक सही है।"