1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, योग को जनांदोलन बनाएं

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, योग को जनांदोलन बनाएं

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2015 11:27 pm IST,  Updated : Jun 01, 2015 11:27 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जोड़ने और मावनता के रिश्तों को मजबूती देने के लिए सोमवार को योग को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। फेसबुक पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा

मोदी का आह्वान, योग को...- India TV Hindi
मोदी का आह्वान, योग को जनांदोलन बनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जोड़ने और मावनता के रिश्तों को मजबूती देने के लिए सोमवार को योग को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। फेसबुक पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि 21 जून को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी साथ आया है।

उन्होंने कहा, "अब जब कि मजबूत समर्थन अपार उत्साह में बदल गया है, मैं देख रहा हूं कि दुनियाभर में कई लोग और संगठन पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

21 जून तक प्रधानमंत्री मोदी योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिदिन एक पोस्ट फेसबुक पर साझा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत