1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नेपाल के हालात हमारी कल्पना से परे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नेपाल के हालात हमारी कल्पना से परे

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 03:13 pm IST,  Updated : May 04, 2015 03:15 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भूकंप प्रभावित नेपाल में मौजूदा हालात हमारी कल्पना से परे है। मोदी ने कहा कि यह दुखद है कि भगवान बुद्ध की भूमि पर 25

नेपाल के हालात हमारी...- India TV Hindi
नेपाल के हालात हमारी कल्पना से परे: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भूकंप प्रभावित नेपाल में मौजूदा हालात हमारी कल्पना से परे है। मोदी ने कहा कि यह दुखद है कि भगवान बुद्ध की भूमि पर 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद यह गंभीर मुसीबत में है। इस भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने कहा, "मैं बुद्ध से प्रार्थना करता हूं कि भूकंप पीड़ितों को अधिक मुसीबत नहीं झेलनी पड़े।"

मोदी के नेतृत्व में आयोजन स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने भूकंप पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत