1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार को दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार को दी बधाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 09:55 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 09:57 am IST

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। उन्हें बधाई।'

टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार को बधाई दी- India TV Hindi
टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार को बधाई दी Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में  सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी और कहा कि यह मेडल  उनके कठिन परिश्रम और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है।  कुमार ने पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता जिससे इन खेलों में देश के पदकों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है।

अठारह वर्षीय कुमार ने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2. 07 मीटर की कूद से एशियाई रिकार्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स के पीछे रहे जिन्होंने 2.10 मीटर की कूद से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिये उन्हें शुभकामनायें। ’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत