1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने सिक्किम को पहला जैविक खेती वाला राज्य घोषित किया

PM मोदी ने सिक्किम को पहला जैविक खेती वाला राज्य घोषित किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2016 10:34 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 10:35 pm IST

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम को देश का पहला जैविक कृषि राज्य घोषित करते हुए आज कहा कि यह राज्य जल्द ही न केवल देश में बल्कि समूचे विश्व के लिए जैविक खेती

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम को देश का पहला जैविक कृषि राज्य घोषित करते हुए आज कहा कि यह राज्य जल्द ही न केवल देश में बल्कि समूचे विश्व के लिए जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा।

मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को जैविक प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्होंने यहां टिकाउ खेती एवं कृषक कल्याण पर राष्ट्रीय चिंतन बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘सिक्किम ने एक ऐतिहासिक रास्ता निकाला है और पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि प्रकृति पर ध्यान देने और उसकी हिफाजत करने की जररत है।’

मोदी ने राज्य को नेपाली भाषा में बधाई देते हुए कहा कि इस कामयाबी के साथ यह राज्य न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए जैविक कृषि का अग्रदूत बनेगा।

जैविक खेती के क्षेत्र में सिक्किम की सफलता का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में जैविक खेती के विस्तार करने की आज वकालत की ताकि कृषि क्षेत्र में सुधार हो और किसानों को उनकी उपज का अधिक लाभदायक मूल्य मिल दिलाने में मदद मिले।

यहां प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल में घोषित फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने खेती के अनुकूल मोबाइल एप, ऑनलाईन मंडियों और खेती में मूल्य वर्धन की पहल पर जोर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत