1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर छाया ISIS का साया, भेजे आत्मघाती दस्ते

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर छाया ISIS का साया, भेजे आत्मघाती दस्ते

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2015 08:24 am IST,  Updated : Nov 21, 2015 08:26 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने मलेशिया पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के साथ 18 देशों के प्रतिनिधि भी यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके आने से ठीक

पीएम मोदी के मलेशिया...- India TV Hindi
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर छाया ISIS का साया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने मलेशिया पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के साथ 18 देशों के प्रतिनिधि भी यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके आने से ठीक पहले पुलिस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मलेशिया पुलिस की एक रिपोर्ट से पता चला है कि आतंकियों ने करीब दर्जनभर आत्मघाती दस्ते को पहले से ही मलेशिया भेज दिया है।

मलेशिया के पुलिस विभाग को खुफिया खबर मिली है कि क्वालालंपुर में ISIS ने कम से कम दस आत्मघाती हमलावर भेजे हैं जबकि सबाह में आठ आत्मघाती दस्ते भेजे गए हैं।

मलेशिया के खुफिया सूत्रों के मुताबिक इनका इरादा आशियान समिट में हमले का है। हांलाकि मलेशिया के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये खबर सही है या नहीं ये अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। फिर भी एहतियातन प्रशासन ने सुरक्ष व्यवस्था कड़ी कर दी है।

क्वालालंपुर में करीब 2 हजार सेना के जवानों को सड़क पर उतारा गया है, जबकि ढाई हजार सैनिको को रिजर्व में रखा गया है।

डेली ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट 'मलेशियाकिनी' के मुताबिक, मलेशिया के पुलिस प्रमुख खालिद अबु बकर ने फिलीपींस के आतंकी ग्रुप के सदस्य अबु सय्यफ और इस्लामिक स्टेट के बीच हुई बैठक को लेकर जारी किए गए आंतरिक सर्कुलर के खुलासे की पुष्टि की है। इस सर्कुलर के मुताबिक, आईएस ने आत्मघाती हमलावरों को मलेशिया के बोर्नियो द्वीप पर स्थित राज्य साबाह के साथ ही मलेशिया की राजधानी और सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर क्वालालंपुर भेज दिया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मलेशिया पहुंच चुके हैं। मलेशिया में मोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन और उसके अगले दिन 10वें पूर्व एशिया सम्मेलन में शामिल होने के अलावा प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक तथा सम्मेलनों में शामिल होने वाले कई अन्य नेताओं से बातचीत करेंगे।

सिंगापुर में मोदी राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से बात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत