1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक्शन में पीएम मोदी, मंत्रियों को दिया निर्देश, कहा- स्वागत कार्यक्रम से ज्यादा मंत्रालय के कामों पर फोकस करें

एक्शन में पीएम मोदी, मंत्रियों को दिया निर्देश, कहा- स्वागत कार्यक्रम से ज्यादा मंत्रालय के कामों पर फोकस करें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 07:31 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा मंत्रालय के कार्यों को समय दें और क्षेत्र में अपने स्वागत कार्यक्रम आदि में ज्यादा वक्त ना जाया करें। मंत्रालय के कामों पर फोकस करें और कार्यक्षमता बढ़ाएगा।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा मंत्रालय के कार्यों को समय दें और क्षेत्र में अपने स्वागत कार्यक्रम आदि में ज्यादा वक्त ना जाया करें।  सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को मंत्रालय के कामों पर फोकस करने और कार्यक्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंत्रिमंडल की बैठकों समेत उनकी सभी आधिकारिक बैठकों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उन्हें मोबाइल फोन के कारण अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। कई मंत्री बैठकों के दौरान वाट्सअप पर आए संदेशों को पढ़ने में व्यस्त रहते हैं।"

Related Stories

यह निर्णय हैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक जासूसी खतरों को भी ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले मंत्रियों को मोबाइल फोन लाने की इजाजत थी, लेकिन उन्हें फोन को साइलेंट मोड पर रखना होता था। अब उन्हें अधिकृत काउंटर पर अपना मोबाइल फोन जमा कराना होगा और इसके बदले उन्हें टोकन दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वे बैठक समाप्त होने के बाद मोबाइल फोन वापस ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत