1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #RailBudget: PM मोदी बोले, गरीबों के हित में है रेल बजट

#RailBudget: PM मोदी बोले, गरीबों के हित में है रेल बजट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2016 02:11 pm IST,  Updated : Feb 25, 2016 04:47 pm IST

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट पर मंत्रियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां एक ओर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के लिहाज से बेहतर बजट बताया है।

modi and prabhu- India TV Hindi
modi and prabhu

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट पर मंत्रियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां एक ओर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के लिहाज से बेहतर बजट बताया है। वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। प्रभु के इस बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नव निर्माण करने वाला और गरीबों के हित वाला बजट है।

कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के मुताबिक रेलवे बजट में कुछ भी नया नहीं है। इन नेताओं का आरोप है कि मोदी सरकार रेलवे को प्राइवेटाइजेशन की तरफ ले जा रही है जबकि बीजेपी के नेता इसे विजिनरी बजट बता रहे हैं।

रेल बजट पर किसने क्या कहा ?

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रभु के इस बजट को विजिनरी बजट कहा
  • पूर्व रेल मंत्री आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस बजट में तमाम कमियां गिना डाली। पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने प्रभु पर बरसते हुए कहा कि जनता के साथ धोखा हुआ है, सब खत्म हो जाएगा।
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने रेल बजट को सराहते हुए कहा, "यह बजट विकास को गति देने वाला है। इस बजट में उत्तर प्रदेश का भी खास ख्याल रखा गया है। धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जाने की बात कही गई है।"
  • कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने इस रेल बजट को 'बकवास' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले रेल बजट में जो वादे किए गए थे उसे पूरा करने को लेकर इस रेल बजट में कोई रोड मैप नहीं है।
  • सपा के नेता डॉ. सी.पी. राय ने मोदी सरकार के इस रेल बजट को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा, "सुरेश प्रभु ने केवल भाषण दिया और जुमले बोले। पिछले साल का लक्ष्य फेल रहा।"
  • रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा, "मोदी सरकार का यह बजट पूरी तरह से छलावा है। इसमें गांव गरीब का ख्याल नहीं रखा गया है। सिर्फ वादे किए गए हैं, लेकिन पिछली योजनाएं कब तक पूरी होंगी, उसका कोई जिक्र नहीं है।"
  • बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने भी बजट को बकवास करार दिया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत