1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ऐप पर सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत लोगों ने किया नोटबंदी का समर्थन

मोदी ऐप पर सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत लोगों ने किया नोटबंदी का समर्थन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 11:42 pm IST

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी ऐप पर एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले पांच लाख लोगों में से 93 प्रतिशत से अधिक ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर जनता की प्रतिक्रिया

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी ऐप पर एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले पांच लाख लोगों में से 93 प्रतिशत से अधिक ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर जनता की प्रतिक्रिया मांगे जाने के एक दिन बाद पीएमओ ने आज यह जानकारी दी। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सर्वेक्षण के नतीजों के साथ ट्वीट कर कहा, मैं इस सर्वेक्षण में ऐतिहासिक भागीदारी के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। गहन विचारों और टिप्पणियों को पढ़ना संतोषजनक है।

Also read:

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने लेख का लिंक साझा करते हुए कहा, ऐप सर्वेक्षण को अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली.. रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने अपने विचार साझा किए।

इस सर्वेक्षण का परिणाम आईटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज शाम मंत्रिमंडल की बैठक में पढ़ा जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे लोगों का मूड पता चलता है।

इस सर्वेक्षण के महज 24 घंटों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की और अपने विचार रखे। यह किसी भी लिहाज से काफी बड़ी संख्या है। भारत में ऐसी नीति या राजनीतिक मुद्दों पर कोई जनमत सर्वेक्षण नहीं किया गया। इस सर्वेक्षण में महज दो प्रतिशत लोगों ने सरकार की विमुद्रीकरण की पहल को बहुत खराब करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत