1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपने मंत्रियों को पीएम मोदी का कड़ा संदेश, कहा संसद में रोस्टर ड्यूटी में उपलब्ध नहीं तो उसी शाम शिकायत

अपने मंत्रियों को पीएम मोदी का कड़ा संदेश, कहा संसद में रोस्टर ड्यूटी में उपलब्ध नहीं तो उसी शाम शिकायत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2019 10:52 am IST,  Updated : Jul 16, 2019 10:52 am IST

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से भी अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा

PM Modi's message to his Ministers at BJP Parliamentary Party Meeting- India TV Hindi
PM Modi's message to his Ministers at BJP Parliamentary Party Meeting

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों को कड़ा संदेश दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान कहा कि संसद में जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते उन मंत्रियों की उसी शाम उनसे शिकायत की जाए। प्रधानमंत्री ने कहा राज्यसभा और लोकसभा में मंत्रियों की 2-2 घंटे के लिए ड्यूटी लगती है, उन्होंने कहा कि आप मुझे नाम बताएं कि कौन ड्यूटी में नहीं जाता।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से भी अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को राजनीति से हटकर काम करना चाहिए, उन्होंने कहा की मौजूदा जलसंकट के लिए काम करना चाहिए, अपने क्षेत्र में अधिकारियों के साथ बैठकर जनता की समस्याओं पर बात करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने अपने सांसदों को कहा कि वह अपने क्षेत्र में कोई प्रगतिशील कार्य करना चाहिए, जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करें, जानवरों की बीमारियों पर काम करें तथा टीबी और कोड़ जैसी बीमारियों पर मिशन मोड में काम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को राजनीति के साथ सामाजिक काम भी करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत