1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर से बाहर रहने वाले नागरिकों को ईद पर घर पहुंचाने में मदद करेगी सरकार'

PM मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर से बाहर रहने वाले नागरिकों को ईद पर घर पहुंचाने में मदद करेगी सरकार'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 08:59 pm IST

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि जम्मू-कश्मीर में ईद मनाने में लोगों को कोई परेशानी न हो। हमारे जो साथी जम्मू-कश्मीर से बाहर रहते हैं और ईद पर अपने घर वापस जाना चाहते हैं, उनको भी सरकार हर संभव मदद कर रही है।

Eid Celebration- India TV Hindi
Eid Celebration

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथियों को भरोसा देता हूं कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं हर देशवासी को ये भी कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की चिंता, हम सबकी चिंता है, उनके सुख-दुःख, उनकी तकलीफ से हम अलग नहीं हैं।

ईद की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ईद का मुबारक त्योहार भी नजदीक ही है, ईद के लिए मेरी ओर से सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, ''सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि जम्मू-कश्मीर में ईद मनाने में लोगों को कोई परेशानी न हो। हमारे जो साथी जम्मू-कश्मीर से बाहर रहते हैं और ईद पर अपने घर वापस जाना चाहते हैं, उनको भी सरकार हर संभव मदद कर रही है।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं हर देशवासी को ये भी कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की चिंता, हम सबकी चिंता है, उनके सुख-दुःख, उनकी तकलीफ से हम अलग नहीं हैं। हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तानी साजिशों के विरोध में जम्मू-कश्मीर के ही देशभक्त लोग डटकर खड़े हुए हैं। कुछ मुट्ठी भर लोग जो वहां हालात बिगाड़ना चाहते हैं, उन्हें जवाब भी वहां के स्थानीय लोग दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत