1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने शेयर किया बारिश में नहाते मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का गजब VIDEO, देखिए

PM मोदी ने शेयर किया बारिश में नहाते मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का गजब VIDEO, देखिए

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2020 10:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 10:40 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो साझा किया और कहा कि बरसात के मौसम में यह मंदिर अद्भुत और भव्य छटा बिखेरता है।

Sun Temple Modhera- India TV Hindi
PM मोदी ने साझा किया मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का भव्य नजारा Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो साझा किया और कहा कि बरसात के मौसम में यह मंदिर अद्भुत और भव्य छटा बिखेरता है। मोदी ने वीडियो साझा करने के साथ ट्वीट किया, ‘‘मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बरसात के दिनों में भव्य नजर आता है। आप भी देखिए।’’

55 सेकेंड के इस वीडियो में बारिश में नहाया सूर्य मंदिर अद्भुत नजर आ रहा है। उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित मोढेरा का यह सूर्य मंदिर वास्तुशिल्प का उत्कृष्ट नमूना है। इसी जिले के वड़नगर में मोदी का जन्म हुआ था।

गुजरात में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक वार्षिक औसत की 106.78 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत