आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज (शनिवार को) कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में भी हिंसा हुई। नामांकन केंद्र के पास TDP-जनसेना और YSRCP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों गुट नामांकन केंद्र की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान, पुलिस ने हवा में 6 राउंड फायरिंग की और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
दोनों पक्षों को नामांकन केंद्र से भेजा गया दूर
इसके अलावा, पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों के लोगों को नामांकन केंद्र से दूर भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर नामांकन केंद्र पर कोई झड़प होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी
गौरतलब है कि नॉमिनेशन सेंटर के पास हुई इस झड़प से चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सिक्योरिटी को लेकर प्रश्न खड़े हो गए हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए कई लेवल पर एक्शन लेना पड़ा। लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के प्रयोग के बाद दोनों पक्षों को नामाकंन केंद्र से दूर कर दिया गया।
जांच में सामने आ सकती है झड़प की वजह
फिलहाल, किस बात को लेकर झड़प की शुरुआत हुई थी, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस की जांच में विवाद के कारण और इस झड़प में शामिल रहे लोगों की भूमिका सामने आ सकेगी। नॉमिनेशन के दौरान, दोनों गुटों में टकराव कैसे बढ़ गया, यह भी पड़ताल का अहम पहलू होगा।
नामांकन प्रक्रिया को शांति से संपन्न कराना बना चुनौती
इस वारदात के बाद नॉमिनेशन प्रोसेस को शांति से संपन्न कराना आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए अहम चुनौती बन गया। पुलिस ने नॉमिनेशन सेंटर पर किसी भी प्रकार की झड़प होने पर सख्त कार्रवाई की वॉर्निंग दी है। अब जांच के बेस पर मामले में आगे का एक्शन होगा। इससे पहले, आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की गिरफ्तारी पर हिंसा हुई थी। उनके समर्थकों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव फैल गया था।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1048.45 करोड़ रुपये के शराब सिंडिकेट की रिश्वत का लगाया पता