1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने दी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, ट्वीट किया वीडियो

PM मोदी ने दी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, ट्वीट किया वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2020 10:31 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 10:41 am IST

देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की।

PM मोदी ने दी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, ट्वीट किया वीडियो- India TV Hindi
PM मोदी ने दी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, ट्वीट किया वीडियो

नई दिल्ली: देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "डॉ कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रीय विकास को समर्पित उनके अमिट योगदान को भारत कभी नहीं भूल सकता। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।" इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, देखिए-

गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया याद

गृह मंत्री अमित शाह ने भी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती के मौके पर याद किया। अमित शाह ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में शाह ने लिखा, "डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। एक विज़नरी लीडर और भारत के स्पेस तथा मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।’

15 अक्टूबर 1931 को जन्मे थे कलाम

इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की के 10 अनमोल विचार

  1. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
  2. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  3. सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
  4. शिक्षण एक महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
  5. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  6. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  7. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।
  8. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
  9. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  10. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत