1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी को मिलेगा भारतीय नागरिकों के निजी संदेशों वाला गद्दा

PM मोदी को मिलेगा भारतीय नागरिकों के निजी संदेशों वाला गद्दा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2017 06:41 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 06:42 pm IST

गद्दे बनाने वाली कंपनी वेकफिट ने कहा कि कंपनी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय नागरिकों के कुछ निजी संदेशों वाला एक गद्दा भेजेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेकफिट ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में कदम रखा है और कंपनी विशेष रूप से तै

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: गद्दे बनाने वाली कंपनी वेकफिट ने कहा कि कंपनी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय नागरिकों के कुछ निजी संदेशों वाला एक गद्दा भेजेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेकफिट ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में कदम रखा है और कंपनी विशेष रूप से तैयार किया गया गद्दा प्रधानमंत्री मोदी को भेजेगी।

इस गद्दे को देश के सभी हिस्सों से प्राप्त संदेशों के साथ भेजा जाएगा। बयान के मुताबिक, इस अभियान का मकसद एक अरब से ज्यादा भारतीयों और उनके नेता के बीच संवाद के एक पुल बनाना है। इसका उद्देश्य मोदी को विभिन्न प्रकार की सलाह उपलब्ध कराने का है, जो उनको नीति तैयार करने और प्रशासन में मदद कर सकता है।

वेकफिट के सह संस्थापक अकित गर्ग ने एक बयान में कहा, "भारत विभिन्न संस्कृति वाला देश है जहां कई धर्म, कई संस्कृतियां, कई आकांक्षाएं, कई पेशे, कई राज्य हैं लेकिन अंदर से हम सब केवल भारतीय ही हैं।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हमने उन्हें हमारे गद्दे के साथ देश भर से इकठ्ठा किए गए एकता के संदेश भेजने के बारे में सोचा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत