नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 11 वीं बार रविवार के मौके पर रेडियो के जरिए अपने मन की बात जनता से साझा करेंगे। मोदी ने यह जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “'कल भूलना नहीं है... मन की बात... 11 बजे।” आपको बता दें कि मोदी मन की बात प्रोग्राम के जरिए जनता से रूबरु होते हैं और हर बार किसी खास मुद्दे पर अपनी राय को सबके सामने रखते हैं। गौरतलब है कि वो नशाखोरी से युवाओं की मुक्ति, किसानों की समस्याएं, लैंड बिल और बहनों की सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी बेबाक राय मन की बात में कह चुके हैं।
नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो के माध्यम से 'मन की बात' कहेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनल पर 30 अगस्त की सुबह प्रसारित होगा। इसके साथ इसे डीडी नेशनल और डीडी न्यूज समेत अन्य चैनलों पर भी सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी कि आप लोग मन की बता सुनना न भूलें। आपको बता दें कि पिछली दफे पीएम मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' रखी थी जिसका मुद्दा सड़क सुरक्षा था। उन्होंने मन की बात के उस एपिसोड में कहा था कि सरकार पहले 50 घंटे में कैशलेस उपचार की कोशिश करेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा।
कब शुरु हुआ ‘मन की बात’-
मन की बात का पहला शो 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। इसी साल 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मन की बात में नरेंद्र मोदी का साथ दिया था।