1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी', हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी', हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2015 11:43 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 11:43 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को राजपथ पर रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखा कर रवाना किये जाने के चलते प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस

'रन फॉर यूनिटी' को हरी...- India TV Hindi
'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को राजपथ पर रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखा कर रवाना किये जाने के चलते प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को शनिवार सुबह में नई दिल्ली के इलाकों से बचने की सलाह दी है।

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 140वें जन्मदिवस के मौके पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' घोषित किया था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है।

पुलिस के संयुक्त आयुक्त (यातायात) संदीप गोयल ने बताया कि समारोह के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए राजपथ और रफी मार्ग को यातायात के लिए सुबह पांच बजे से नौ बज कर 30 मिनट तक के लिए बंद कर दिया जाएगा और मानसिंह रोड को सुबह सात बजे से नौ बज कर 30 मिनट के लिए बंद रखा जाएगा।

बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में लगभग 15,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी बसों और कारों से पहुंचेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत