1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 09, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 01:08 pm IST

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "करुणामयी, मेहनती, निस्वार्थ। शांत व शांतचित्त, फिर भी प्रतिष्ठित और मजबूत। सभी बाधाओं के खिलाफ सशक्तिकरण की मिसाल।"

sonia-modi- India TV Hindi
sonia-modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई..मैं उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।" कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "करुणामयी, मेहनती, निस्वार्थ। शांत व शांतचित्त, फिर भी प्रतिष्ठित और मजबूत। सभी बाधाओं के खिलाफ सशक्तिकरण की मिसाल।"

आगे लिखा गया, "एक मां, एक नेता, एक दोस्त। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई।"

सोनिया गांधी का जन्म स्टेफनो मायनो और माओला मायनो के यहां 1946 में इटली के विसेन्जा के पास एक छोटे से गांव में हुआ था। विवाह से पहले उनका नाम सोनिया मायनो था।

सोनिया ने 1968 में राजीव गांधी से विवाह किया। भारतीय नागरिकता लेने के बाद वह अपनी सास व तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ दिल्ली में रहने लगीं।

राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद 1998 में वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनीं। वह तब से कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत