1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर किया जवानों को सलाम

पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर किया जवानों को सलाम

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 09:55 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 09:52 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना को आज उसकी 83वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने अदम्य साहस के साथ भारत की सेवा की है और वह देश की वायुसीमा की

पीएम मोदी ने वायुसेना...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर किया जवानों को सलाम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना को आज उसकी 83वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने अदम्य साहस के साथ भारत की सेवा की है और वह देश की वायुसीमा की सुरक्षा करने और आपदाओं के समय मदद करने में हमेशा अग्रणी रही है।

मोदी ने ट्वीट किया, मैं वायुसेना दिवस पर वायुसेना के हमारे जवानों को सलाम करता हूं। उन्होंने हमेशा अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता से देश की सेवा की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी वायुसेना ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हमेशा आगे रही है, फिर भले ही वह हमारी वायु सीमा की रक्षा का मामला हो या आपदाओं में मदद करने की बात हो।’’

वायु सेना आज अपनी 83वीं वषर्गांठ मना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत