1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें

लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 02:32 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ जवानों को मिठाईयां बांटीं बल्कि वो इंडियन आर्मी के टैंक पर भी नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर में शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

PM Narendra Modi on army tanl in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद- India TV Hindi
PM Narendra Modi on army tank in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें Image Source : INDIA TV

लोंगेवाला. पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली का त्योहार पश्चिमी सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ मनाया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ जवानों को मिठाईयां बांटीं बल्कि वो इंडियन आर्मी के टैंक पर भी नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर में शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले लोंगोवाला में सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया का इतिहास हमें ये बताता है कि केवल वही राष्ट्र सुरक्षित रहे हैं, वही राष्ट्र आगे बढ़े हैं जिनके भीतर आक्रांताओं का मुकाबला करने की क्षमता थी।

PM Narendra Modi on army tank in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
Image Source : INDIA TVलोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दृश्य देखें, भले ही इंटरनेशनल सहयोग कितना ही आगे क्यों न आगे आ गया हो, समीकरण कितने ही बदल क्यों न गए हों, लेकिन हम कभी नहीं भूल सकते कि सतर्कता ही सुरक्षा की राह है, सजगता ही सुख-चैन का संबल है। सामथ्र्य ही विजय का विश्वास है, सक्षमता से ही शांति का पुरस्कार है। सजगता ही सुख-चैन का संबल है। सक्षमता से ही शांति मिलती है। भारत सुरक्षित है, क्योंकि उसके पास अपनी सुरक्षा करने की शक्ति है।

PM Narendra Modi on army tank in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
Image Source : INDIA TVPM Narendra Modi on army tank in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों से कहा,"मैं आज आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। आपके लिए प्यार लेकर आया हूं। आशीष लेकर आया हूं। मैं आज उन वीर माताओं-बहनों और बच्चों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उनके त्याग को नमन करता हूं, जिनके अपने सरहद पर हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप भले बफीर्ली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दीवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है। आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशिया देखता हूं, तो मुझे भी दोगुनी खुशी होती है।

PM Narendra Modi on army tank in longewala । लोंगेवाला में टैंक पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
Image Source : INDIA TVPM Narendra Modi 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत