Highlights
- 34 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला ये एयरपोर्ट सितंबर 2024 तक शुरू हो जाएगा।
- 6 हजार 200 हेक्टेयर इलाके में बन रहे इस एयरपोर्ट में 5 रन वे और 2 टर्मिनल होंगे।
- एयरपोर्ट बनने के बाद करीब 35 हज़ार यात्री दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की ओर शिफ्ट हो जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश को आज सबसे बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की नींव जेवर में रखी है। नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट की नींव जेवर में रखने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी रैली भी कर रहे हैं। नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट के साथ ही यूपी देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन जाएगा जहां पांच इंटरनेश्नल एयरपोर्ट हैं। एयरपोर्ट के भूमि पूजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही थी। 34 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाला ये एयरपोर्ट सितंबर 2024 तक शुरू हो जाएगा। 6 हज़ार 200 हेक्टेयर इलाके में बन रहे इस एयरपोर्ट में 5 रन वे और 2 टर्मिनल होंगे।