1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को जाएंगे ऋषिकेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को जाएंगे ऋषिकेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2015 12:07 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 12:09 pm IST

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 सितंबर को ऋषिकेश जायेंगे जहां वह दयानंद आश्रम के स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि ऋषिकेश के शीशमझाडी क्षेत्र में स्थित दयानंद आश्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को जाएंगे ऋषिकेश

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 सितंबर को ऋषिकेश जायेंगे जहां वह दयानंद आश्रम के स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि ऋषिकेश के शीशमझाडी क्षेत्र में स्थित दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद गिरि के साथ कुछ समय बिताने के बाद मोदी वहां से सीधे चंडीगढ़ के लिये रवाना हो जायेंगे।

मोदी के स्वामी दयानंद गिरि के साथ पुराने व्यक्तिगत संबंध हैं और माना जा रहा है कि वह पिले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे स्वामी के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिये यहां आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। इससे पहले वह 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिये उत्तराखंड आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत