1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस बार केदारनाथ के दर पर दीपावली मनाएंगे PM मोदी, जवानों से भी करेंगे मुलाकात

इस बार केदारनाथ के दर पर दीपावली मनाएंगे PM मोदी, जवानों से भी करेंगे मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 05:06 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार केदारनाथ धाम में दिवाली मनाएंगे। देश की खुशहाली के लिए भोले बाबा से आशीर्वाद लेंगे

pm modi in kedarnath- India TV Hindi
pm modi in kedarnath

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार केदारनाथ धाम में दिवाली मनाएंगे और जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मोदी यहां देश की खुशहाली के लिए भोले बाबा से आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि केदारनाथ मंदिर चार धामों में से एक है।

इससे पहले पीएम मोदी ने इसी साल मई महीने में केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। मोदी सुबह केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही सुबह करीब 8.50 बजे वहां पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री ने पवित्र मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की थी और उन्हें मंदिर की एक प्रतिमूर्ति भी भेंट में दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत