1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी का UAE में होगा भव्य स्वागत, 50 हजार लोगों के आने की संभावना

पीएम मोदी का UAE में होगा भव्य स्वागत, 50 हजार लोगों के आने की संभावना

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2015 08:49 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 10:55 pm IST

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण और उनका स्वागत करने का बेताबी से इंतजार कर रहा है। वहां मोदी का मेडिसन स्क्वायर जैसा समारोह होने की संभावना है जिसमें

PM मोदी के भव्य स्वागत...- India TV Hindi
PM मोदी के भव्य स्वागत में शामिल होंगे 50 हजार लोग

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण और उनका स्वागत करने का बेताबी से इंतजार कर रहा है। वहां मोदी का मेडिसन स्क्वायर जैसा समारोह होने की संभावना है जिसमें 50 हजार से अधिक लोग आ सकते हैं।

तेल समृद्ध इस अरब राष्ट्र में पिछले 34 वर्षो में यात्रा पर आने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनका दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 हजार भारतीय अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

यह भी पढ़े- PM मोदी का UAE में हुआ भव्य स्वागत, मोदी ने कहा यह है 'मिनी इंडिया'

छुट्टी का दिन नहीं होने के बावजूद मोदी के स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए अजमान, उम्म अल कुवइन और रास अल खैयमा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में  भारतीय दुबई रवाना हो रहे हैं। दुबई के एक निवासी अमित सोनी ने कहा, वह हमारे देश के गौरव हैं।

भारत के महावाणिज्य दूत अनुराग भूषण ने उम्मीद जतायी कि मोदी की यह यात्रा वास्तव में यादगार होगी। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हर कोई राष्ट्र ध्वज के साथ और भाईचारे की भावना से इस समारोह में आयेगा।

भारत वाणिज्य दूतावास ने मोदी के स्वागत समारोह मेें एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है। इस स्टेडियम की क्षमता 30 हजार लोगों की है लेकिन अधिकारियों ने और अधिक लोगों को शामिल करने की व्यवस्था की है। स्टेडियम के बाहर विशाल टेलीविजन स्क्रीन लगाये गए हैं।

यह भी पढ़े- PHOTOS: UAE की बेहद खूबसूरत शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का पीएम मोदी ने किया दौरा               

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत