1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत की बात: ट्विटर पर छाए पीएम मोदी, यूजर्स ने कहा- वोट करने के लिए गिनाए कई कारण

भारत की बात: ट्विटर पर छाए पीएम मोदी, यूजर्स ने कहा- वोट करने के लिए गिनाए कई कारण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2018 11:40 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 12:10 am IST

इधर प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से अपनी बात रख रहे हैं तो मीडिया के माध्यम से पूरे दुनिया के लोग इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी।- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिटेन दौरे पर हैं। यहां के लंदन स्थित वेस्टमिन्स्टर हॉल में 'भारत की बात, सबके साथ' नाम के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। इधर प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से अपनी बात रख रहे हैं तो मीडिया के माध्यम से पूरे दुनिया के लोग इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रसून जोशी कर रहे हैं।

प्रसून जोशी के साथ बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कई तरह के विषयों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने भारत के इतिहास, सरकार की योजनाएं, उनका नीजि जीवन, स्वास्थ्य, नौकरी, रक्षा हर क्षेत्र के विषय में अपने विचार रखे। जिस समय पीएम अपनी बात रख रहे थे उस समय ट्विटर पर भी ये पूरा मामला ट्रेंड कर रहा था जितने समय पीएम मोदी ने अपनी बात रखी #PMInLondon #Bharatkibaat  ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। ट्विटर पर यूजर्स ने पीएम के उद्बोधन पर अपने विचार रखे। कई लोगों ने पीएम के भाषण की तारीफ की तो कुछ उनकी बातों से असहमत भी नजर आए। कई लोगों ने उनकी स्पीच को 2019 के चुनाव से जोड़कर ट्वीट किए तो कुछ ने सब्सिडी छुोड़ने की पीएम की अपील की भी तारीफ की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत