1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस थाने में 39 वर्षीय महिला को जिंदा जलाया

पुलिस थाने में 39 वर्षीय महिला को जिंदा जलाया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 10:29 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 10:49 am IST

बाराबंकी: जिले के कोठी थाने के बाहर कल संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर बुरी तरह झुलसी महिला नीतू द्विवेदी की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। पूरे मामले पर उत्तर

पुलिस थाने में 39...- India TV Hindi
पुलिस थाने में 39 वर्षीय महिला को जिंदा जलाया

बाराबंकी: जिले के कोठी थाने के बाहर कल संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर बुरी तरह झुलसी महिला नीतू द्विवेदी की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच होने के आदेश दिए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि घायल महिला नीतू द्विवेदी (39) की आज सुबह इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

महिला ने कल मजिस्ट्रेट और मीडिया के सामने दर्ज कराये अपने बयान में कहा था कि पुलिस थाने में बंद अपने पति रामनारायण को छुड़ाने वह कोठी थाने गयी थी, जहां थाना प्रभारी राय साहब सिंह यादव और उपनिरीक्षक अखिलेश राय ने उससे एक लाख रूपये की मांग की और देने से इंकार करने पर उसके साथ गाली गलौज की। महिला ने आरोप लगाया कि यादव और राय ने थाने के बाहर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों की कथित अभ्रदता और गाली गलौज से क्षुब्ध होकर महिला ने स्वयं आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की।

जिला पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कल ही दोनों आरोपी पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत