1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आपस में भिड़े पुलिस, एक हेड कांस्टेबल की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आपस में भिड़े पुलिस, एक हेड कांस्टेबल की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 12, 2021 09:09 am IST,  Updated : Aug 12, 2021 09:09 am IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस लाइन के अंदर कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आपस में भिड़े पुलिस, एक हेड कांस्टेबल की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस लाइन के अंदर कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम कठुआ जिले में डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन (डीपीएल) के अंदर ड्यूटी से लौटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों की आपस में झड़प हो गई।

झड़प के दौरान एक कांस्टेबल ने गोली चला दी, जिसमें हेड कांस्टेबल मुहम्मद यूनुस की मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। झड़प के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत