1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने सड़क पर निकाला आरोपी का न्यूड जुलूस, परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

दिल्ली पुलिस ने सड़क पर निकाला आरोपी का न्यूड जुलूस, परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2018 08:59 am IST,  Updated : May 22, 2018 08:59 am IST

जिस वक्त इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश डाली उस वक्त आरोपी वीरेंद्र नहा रहा था। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बाथरूम से जबरन बाहर निकाला। टॉवल पहने आरोपी वीरेंद्र और उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Police deny allegation of parading man naked in west Delhi- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने सड़क पर निकाला आरोपी का न्यूड जुलूस, परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस पर एक आरोपी को बाथरूम से सिर्फ टॉवल में ही गिरफ्तार कर ले जाने और फिर सड़क पर बिना कपड़ों के जुलूस निकालने का आरोप लगा है। जिस आरोपी के परिवार ने ये आरोप लगाया है वो दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गिरफ्तारी के दौरान के हालात का अंदाज़ा भी लगता है। मामला दिल्ली के त्रिलोकपुरी का है। 17 मई को पुलिस को खबर मिली थी कि वीरेंद्र नाम का ये आरोपी त्रिलोकपुरी के अपने घर में मौजूद है।

खबर मिलते ही पुलिस ने उसके मकान में दबिश दी। जिस वक्त इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश डाली उस वक्त आरोपी वीरेंद्र नहा रहा था। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बाथरूम से जबरन बाहर निकाला। टॉवल पहने आरोपी वीरेंद्र और उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में टॉवल उतारकर उसका न्यूड जुलूस निकाला गया। पुलिस की दबिश देने के दौरान वीरेंद्र के घर की छत पर लटकने पर हंगामा मच गया। पुलिसवाले आरोपी को हर हाल में पकड़ने की कोशिश करने लगे।

आरोपी पुलिस के हाथ तो लग गया लेकिन जिस तरह से बिना कपड़ों के उसका गली से जुलूस निकाला गया उसने उसके परिवार को सबके बीच शर्मसार कर दिया है। इस मामले में पुलिस की अपनी दलील हैं। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र की गिरफ्तारी का उनके पास कोर्ट से नान बेलेबल वारंट था। उसकी गिरफ्तारी लीगल तौर तरीके से की गई। टॉवल पुलिस ने नहीं हटाया बल्कि थाने ले जाये जाते वक्त आरोपी खुद ही टॉवल बार-बार हटा रहा था।

पुलिस का आरोप है कि वीरेंद्र रॉबरी और सड़क पर संगीन अपराधों का वांटेड है लेकिन परिवार का आरोप है कि 7 मई की जिस वारदात के मामले में वीरेंद्र का आरोपी बता रही है वो एक झूठी कहानी है। वीरेंद्र के बिना कपड़ों के कथित जुलूस निकालने के मामले पर परिवार खुद को शर्मसार महसूस कर रहा है और वो इस मामले के गुनहगार पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाही की मांग कर रहा है। ऐसा ना होने पर सामूहिक आत्महत्या की धमकी दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत