कुरक्षेत्र: हरियाणा पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की चूरा पोस्त की बड़ी खेप जब्त करने का दावा किया। पुलिस ने यह मादक पदार्थ कुरक्षेत्र जिले में मुर्तजापुर गांव के बाजार में स्थित एक घर से बरामद किया है। जो 487 बोरे में करीब 18,928 किलो चूरा पोस्त रखी थी।
कुरक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि स्थानीय बाजार में जब्त किये गये चूरा पोस्त की कीमत करीब दो करोड़ रपये है।
इसके अलावा दो देशी तमंचे, 21 कारतूस, लाल बत्ती, हरियाणा और पंजाब के पांच वाहनों की नंबर प्लेट, वजन तौलने की मशीन और पैकेजिंग संबंधी सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में चूरा पोस्त की तस्करी करने वाले तीन संदिग्धों पर पूछताछ की गयी है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान बहुत से दस्तावेज बरामद हुये हैं ,जबकि मकान मालिक भागने में सफल रहा। वह पंजाब का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कथित रूप से नशे की तस्करी करने वाले सरगना की धरपकड़ के लिए हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।