1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस ने मुम्बई से सटे वसई उपनगर के मालजीपाडा में लाखों की मिलावटी देशी शराब जब्त की

पुलिस ने मुम्बई से सटे वसई उपनगर के मालजीपाडा में लाखों की मिलावटी देशी शराब जब्त की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 09:53 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 09:53 pm IST

मालजीपाड़ा गांव वसई इलाले में समंदर के किनारे बसा हुआ है और आसपास घनी झाडियां है इन्ही झाड़ियों में अवैध रूप से देशी शराब बनाई जा रही थी।

पुलिस ने मुम्बई से सटे...- India TV Hindi
पुलिस ने मुम्बई से सटे वसई उपनगर के मालजीपाडा में लाखों की मिलावटी देशी शराब जब्त की

मुंबई: मालजीपाड़ा गांव वसई इलाले में समंदर के किनारे बसा हुआ है और आसपास घनी झाडियां है इन्ही झाड़ियों में अवैध रूप से देशी शराब बनाई जा रही थी। जहां पुलिस की टीम पहुंची तो हाथभट्टी पर देशी शराब बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा था। दर्जनों ड्रम में बड़े पैमाने पर शराब ड्रम में भरा हुआ था। 

पुलिस के छापामारी में रबर की ट्यूब भी बड़े पैमाने पर मिले है जिसमें शराब भरकर सप्लाई की जाती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चुनाव में इन जहरीली देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने  सूचना के आधार पर छापेमारी करके बड़े पैमाने पर नकली मिलावटी शराब बरामद की है।

हालांकि पुलिस की :छापेमारी के पहले ही आरोपियों को इसकी भनक लग गई और वो जंगल मे ही फरार हो गए और जलती हुई हाथभट्टी वही छोड़ गए। पुलिस को घटनास्थल से नकली देशी शराब बनाने की सामग्री भी मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत