1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा का आरोप सपा सरकार में थाने बन रहे मौत का अड्डा

भाजपा का आरोप सपा सरकार में थाने बन रहे मौत का अड्डा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2015 05:16 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 08:39 pm IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार के शासनकाल में राज्य के पुलिस थाने हत्या का केन्द्र बनते जा रहे हैं और पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस संबंध में

UP पुलिस थाने बनते जा...- India TV Hindi
UP पुलिस थाने बनते जा रहे हैं हत्या का केन्द्र: भाजपा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार के शासनकाल में राज्य के पुलिस थाने हत्या का केन्द्र बनते जा रहे हैं और पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, सपा राज में कथित आत्महत्या की आड़ में पुलिस थाने हत्या का केन्द्र बनते जा रहे हैं।

पाठक ने कल बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली के शौचालय में एक दलित युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या कर लेने एवं प्रदेश के विभिन्न भागों में हाल के दिनों में हुई ऐसी कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में कैदियों के मर जाने की घटनाएं बढी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ऐसी घटनाओं को आत्महत्या करार देती रही है, लेकिन मगर हालात पुलिस के दावों पर सवाल खड़े करते हैं।

उन्होंने कहा, देवा कोतवाली के शौचालय में जिस दलित युवक के फांसी लगा लेने की बात कही गयी है, उसका कद छह फुट था, जबकि पानी की टंकी के जिस पाइप से लटक कर फांसी लगाने की बात कही गयी है उसकी उचाई पांच फुट ही है। ऐसे में फांसी लगा लेने की बात गले नहीं उतरती। पाठक ने कहा कि सरकार को इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाना चाहिए वरना जनता में व्यवस्था के प्रति भरोसा खत्म हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत