1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 12:54 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 06:06 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

- India TV Hindi

श्रीनगर: कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया कि तांगमर्ग के हरदाहुरू गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह घर को चारों ओर से घेर लिया।

अधिकारी ने बताया, "जैसे ही सुरक्षा बल घर के नजदीक पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।"

उन्होंने बताया, "मुठभेड़ में एक एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) शहीद हो गया और सेना के दो सैनिक घायल हो गए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत