1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 13 गिरफ्तार

महाराष्ट्र: अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 13 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 10:50 pm IST

जालना में अवैध शराब के व्यापारी और उसके साथियों ने शनिवार शाम को दो पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

जालना: जालना में अवैध शराब के व्यापारी और उसके साथियों ने शनिवार शाम को दो पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। निरीक्षक शंकर शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान शराब ले जाने से रोका तो उसने बताया उसने यह शराब जिले के भोकरदन तहसील के हिसोदा गांव के एक समूह से खरीदी थी।

उन्होंने कहा, “जब हम वहां पहुंचे तो 40 लोगों की भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। हमने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने 55 लीटर शराब जब्त की और जहां इसे बनाया जाता था उस जगह को ध्वस्त कर दिया। मुख्य आरोपी का नाम पप्पु नकीम ताडवी है।” बता दें राज्य में फिलहाल लॉकडॉउन के कारण सरकारी ठेके भी बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत