1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘नशा छोड़ना चाहते हो तो करेंगे पूरी मदद’, ओवैसी का युवाओं से वादा- इलाज कराऊंगा, कानूनी सहायता भी दूंगा

‘नशा छोड़ना चाहते हो तो करेंगे पूरी मदद’, ओवैसी का युवाओं से वादा- इलाज कराऊंगा, कानूनी सहायता भी दूंगा

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 02, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 09:47 pm IST

ओवैसी ने कहा कि जो भी युवा नशे के शिकार हैं। नशा छुड़ाने के लिए प्रॉपर इलाज कराया जाएगा। इसका खर्चा वह खुद उठाएंगे। ये सब कुछ बहुत ही सीक्रेट रखा जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी - India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज युवाओं से खास अपील की। ओवैसी ने युवाओं को हर तरह के नशे से दूर रहने को कहा है। आज जिस तरह से यंग जेनरेशन ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं। ओवैसी ने उसे देश के लिए बड़ी चुनौती बताया है।

ओवैसी ने कहा- करेंगे पूरी मदद

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के अपने जलसे में नए खतरनाक ड्रग्स की जानकारी युवाओं को दी। उन्हें इससे सावधान रहने को कहा है। ओवैसी ने युवाओं के लिए मदद की भी पेशकश की है। उन्होंने मंच से प्रॉमिस किया और कहा कि अगर कोई युवा नशे की चपेट में है, वो नशा छोड़ना चाहता है तो उसकी पूरी मदद करेंगे। 

बिल्कुल सीक्रेट रखी जाएगी बात

ओवैसी ने कहा कि वह उसका ईलाज कराएंगे और ये बात बिल्कुल सीक्रेट रखेंगे। ओवैसी ने ड्रग्स रैकेट में शामिल युवाओं को ऑफर भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर वो इस गलत रास्ते को छोड़ने को तैयार हो जाएं तो उन्हें कानूनी मदद भी देंगे, जो पुराने केसेज कोर्ट में चल रहे हैं, उससे भी उन्हें राहत दिलाएंगे।

ओवैसी ने माना कि उनमें भी थी बुरी आदतें

असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं को खुद का एग्जांपल दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ बुरी आदतें उनमें भी थी लेकिन उन्होंने विल पावर दिखाई। वो आज किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं।

बंगाल में भी नशे के खिलाफ कैंपेन

नशे के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी बड़ा अभियान चल रहा है। शुभेंदु सरकार नशा मुक्त बंगाल कैंपेन चला रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को साउथ दिनाजपुर के बालुरघाट पहुंचे। वहां पुलिस सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में जब्त किए गए 20 करोड़ रुपये के अवैध नशीले कफ सिरफ को नष्ट किया।

2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर चला रोलर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद 2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर रोड रोलर चलाया। नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का मैसेज दिया। शुभेंदु अधिकारी के साथ रोड रोलर पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और बंगाल के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर शरदवत मुखर्जी भी सवार थे। 

सीएम शुभेंदु की नशा तस्करों को खुली चेतावनी

जिन 2 लाख कफ सिरफ की बोतलें नष्ट की गईं, उनमें फेंसेडिल समेत कई दूसरी प्रतिबंधित कंपनियों के कफ सिरफ शामिल थे। इसे पुलिस और BSF ने ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाकर जब्त किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नशा तस्करों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बंगाल को नशामुक्त बनाकर रहेगी। नशा तस्करों को चुन-चुनकर जेल में डाला जाएगा।

दरअसल, बंगाल में बांग्लादेश से सटे इलाकों में फेनसिडिल कफ सिरप की लंबे समय से तस्करी होती रही है। इस कफ सिरप का इस्तेमाल बांग्लादेश और उससे सटे बंगाल के इलाकों में नशे के लिए किया जाता है। बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार इन इलाकों में नशे के खिलाफ एक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सिर्फ एक निकाह का होगा जिक्र, दूसरा किया तो सजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत