1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आनंद विहार-जोगबनी के बीच 6 फेरे में चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार-जोगबनी के बीच 6 फेरे में चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2017 11:59 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 11:59 pm IST

पूर्वोत्तर रेलवे ने त्यौहार पर भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी छह फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।

indian rail- India TV Hindi
indian rail Image Source : PTI

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने त्यौहार पर भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी छह फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को बताया, "04010 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक रविवार 24 सितम्बर व 1, 8, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर को तथा 04009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी जोगबनी से प्रत्येक मंगलवार 26 सितम्बर तथा 3, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी।"

संजय ने बताया, "आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी। जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी जोगबनी से 09.00 बजे प्रस्थान करेगी।" उन्होंने बताया कि इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, चेयरकार श्रेणी के चार तथा एलडब्लूएलआरआरएम के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत